विशेषण किसे कहते हैं और कितने भेद होते हैं? Visheshan kise kahate hain

विशेषण किसे कहते हैं और कितने भेद होते हैं? Visheshan kise kahate hain
विशेषण के परिभाषा –

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता ( गुण, दोष, संख्या, परिमाण, दशा आदि ) बताते हैं, उसे विशेषण कहते हैं । जैसे –

जैसे- सुंदर, क्रुप, लंबा, नाटा, अच्छा, बुरा, हल्का, भारी, तीन, थोड़ा आदि।

सीता सुंदर है। ( गुण )
गीता कुरूप हैं। ( दोष )
तीन लड़के पढ़ रहे हैं। ( संख्या )
थोड़ा आराम कर लो। ( परिमाण )

विशेषण के भेद –

विशेषण के चार भेद होते हैं –

( 1 ) संख्यावाचक विशेषण ( Numeral Adjective )
( 2 ) परिमाणवाचक विशेषण ( Quantitative Adjective )
( 3 ) गुणवाचक विशेषण ( Qualitative Adjective )
( 4 ) सार्वनामिक विशेषण ( Demonstrative Adjective )

( 1 ) संख्यावाचक विशेषण ( Numeral Adjective ) :

जिस विशेषण से निश्चित या निश्चित संख्या का बोध होता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे – दो , चार, कुछ, बहुत, सैकड़ो, असंख्य आदि।

दो लड़के ( निश्चित संख्या )
कुछ फल ( अनिश्चित संख्या )
बहुत कलमें ( अनिश्चित संख्या )

( 2 ) परिमाणवाचक विशेषण ( Quantitative Adjective ) :

जिस विशेषण से मापने या तौलने वाली वस्तु का बोध होता है, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे – दो लीटर, तीन किलो, थोड़ा, बहुत, पूरा आदि।

दो लीटर दूध ( निश्चित परिमाण )
थोड़ा / बहुत ( अनिश्चित परिमाण )

( 3 ) गुणवाचक विशेषण ( Qualitative Adjective ) :

जिस विशेषण से गुण, दोष, रंग, आकार, रूप, दशा आदि का बोध होता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे – अच्छा, भला, नेक, बुरा, दुष्ट, लाल, पीला, काला, लंबा, चौड़ा, दुबला, पतला आदि।

वह भला आदमी है। ( गुण )
वह अच्छा आदमी है। ( गुण )
वह दुष्ट लड़का है। ( दोष )
भाला नुकीला है। (आकार )
सोहन दुबला है। ( दशा )
कपड़ा लाल हैं। ( रंग )

( 4 ) सार्वनामिक विशेषण ( Demonstrative Adjective ) :

जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त हो, उसे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। जैसे – यह, वह, कौन, क्या, कोई, कुछ आदि।

यह देखो। ( क्रिया के पहले – यह = सर्वनाम )
यह फूल देखो। ( संज्ञा के पहले – यह = सार्वनामिक विशेषण )
वह खेलेगा। ( क्रिया के पहले – वह = सर्वनाम )
वह लड़का खेलेगा। ( संज्ञा के पहले – वह = सार्वनामिक विशेषण )

प्रविशेषण क्या है?

प्रविशेषण : – विशेषण के विशेषण को प्रविशेषण कहते हैं। जैसे – थोड़ा, बहुत, अति , अत्यंत, अधिक, अत्यधिक आदि।

दूध मीठा है। ( मीठा – संज्ञा की विशेषता = विशेषण )
दूध थोड़ा मीठा है। ( थोड़ा – विशेषण की विशेषता = प्रविशेषण )

विशेषण और विशेष्य

जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताई जाती हैं, उस संज्ञा या सर्वनाम को विशेष्य कहते हैं। विशेषण कभी विशेष्य के पहले आता हैं या कभी बाद में । जैसे –

वह अच्छा लड़का है। ( लड़का – विशेष्य ( विशेष्य के पहले विशेषण )
वह लड़का अच्छा है। ( लड़का – विशेष्य ( विशेष्य के बाद विशेषण )
वह मकान अच्छा है। ( मकान – विशेष्य ( विशेष्य के बाद विशेषण )
वह अच्छा मकान है। ( मकान – विशेष्य ( विशेष्य के पहले विशेषण )

विशेष्य – विशेषण और विधेय – विशेषण

संज्ञा या सर्वनाम के पहले आए विशेषण को विशेष्य – विशेषण तथा इसके बाद आए विशेषण को विधेय – विशेषण कहते है। जैसे –

वह अच्छा लड़का है। ( अच्छा – विशेष्य-विशेषण )
वह लड़का अच्छा है। ( अच्छा – विधेय-विशेषण )

Leave a Comment